logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मऊ: अखिल भारत हिन्दू महासभा ने बिधानसभा 355 मुहम्मदाबाद गोहना का कार्यकारिणी गठित किया

मऊ: अखिल भारत हिन्दू महासभा के ज़िलाध्यक्ष मनोज यादव महराज जी द्वारा बिधानसभा 355 मुहम्मदाबाद गोहना का कार्यकारिणी का गठन किया गया। साथ ही श्री विष्णु मन्दिर चरित्तर ट्रस्ट का भी गठन किया गया है, जिसमें नगर अध्यक्ष पद पर संजय मदेसिया जी को नियुक्त किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने इसका ज़बरदस्त समर्थन व्यक्त किया।

कार्यक्रम के संबंध में पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश बहादुर जी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। मुहम्मदाबाद गोहना 355 बिधानसभा में किसुनदास बाबा कुटी बरहदपुर में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव, जिला उपाध्यक्ष रमेश प्रजापति, जिला संगठन मंत्री संतोष कुमार, जिला महामंत्री मनोज गुप्ता (ओम्), और जिला उपाध्यक्ष दिनेश ठटेरा के नेतृत्व में मनोनीत सदस्यों ने शिव मंदिर पर पद ग्रहण किया और फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं में रामबदन चौहान, रामप्यारे यादव, पराग विश्वकर्मा, शिखान्त वर्मा, अजीत पटेल, सुन्दर यादव, जितेंद्र यादव, आरजू चौहान, जगजीवन, कल्पनाथ मोर्या, रमेश गुप्ता आदि शामिल थे।

5
264 views

Comment