सतपुली थाना में अनिल चौहान बने नए एसएचओ
पौड़ी गढ़वाल: सतपुली थाना क्षेत्र में श्री अनिल चौहान ने नए एसएचओ के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके पदभार संभालने के साथ ही क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में नई उम्मीदें जगी हैं।
कार्यभार ग्रहण करते हुए श्री अनिल चौहान ने कहा कि आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना जाएगा और थाना क्षेत्र में शांति, सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में विश्वास का वातावरण मजबूत करने का भरोसा भी दिया। सतपुली के क्षेत्रवासियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके नेतृत्व में बेहतर कार्यप्रणाली एवं त्वरित कार्रवाई की उम्मीद जताई।