logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मऊ: अखिल भारत हिन्दू महासभा का कार्यकारिणी एवं ट्रस्ट गठन

मऊ: अखिल भारत हिन्दू महासभा के ज़िलाध्यक्ष मनोज यादव महराज जी ने विधानसभा 355 मुहम्मदाबाद गोहना की कार्यकारिणी का गठन किया है। साथ ही श्री विष्णु मंदिर चरित्र ट्रस्ट का भी गठन किया गया है। इस कार्यकारिणी में तहसील प्रभारी मुहम्मदाबाद गोहना के शेषनाथ गिरी जी, ब्लॉक अध्यक्ष महेश यादव जी, नगर अध्यक्ष संजय मदेसिया जी, रानीपुर से ब्लॉक अध्यक्ष रितेश यादव (साधु) को मनोनीत किया गया है। जिला के सभी कार्यकर्ताओं ने इसका ज़बरदस्त समर्थन किया।

मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के किसुनदास बाबा कुटी बरहदपुर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश बहादुर जी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव, रमेश प्रजापति, जिला संगठन मंत्री संतोष कुमार, जिला महामंत्री मनोज गुप्ता (ओम्) और जिला उपाध्यक्ष दिनेश ठटेरा के नेतृत्व में मनोनीत सदस्यों ने पद ग्रहण किया। सदस्यों का शिव मंदिर पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। मौके पर कार्यकर्ता रामबदन चौहान, रामप्यारे यादव, पराग विश्वकर्मा, शिखांत वर्मा, अजीत पटेल, सुंदर यादव, जितेंद्र यादव, आरजू चौहान, जगजीवन, कल्पनाथ मोर्या, रमेश गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।

23
673 views

Comment