logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कार वॉश सेंटर पर युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी- मुकदमा दर्ज

सरोजनीनगर लखनऊ संवाददाता।
शांति बेकरी के पास स्थित एक कार वॉश सेंटर पर युवक के साथ मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के स्कूटर्स इंडिया गेट फर्स्ट निवासी अमित गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 मई 2026 को वह अपनी कार धुलवाने कार वॉशिंग सेंटर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद सेंटर संचालक मो. इमरान खान ने किसी बात को लेकर उनसे अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया।
विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि मौके पर मौजूद कपिल सिंह पुत्र सुरेश सिंह ने भी मो. इमरान का समर्थन करते हुए उन्हें धमकाया और कहा कि तुमको मैं ठीक कर दूंगा। दोनों आरोपियों द्वारा हाथापाई करने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
पीड़ित के अनुसार घटना के दौरान आरोपी काफी आक्रामक हो गए थे और आसपास मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद ही वह किसी तरह वहां से निकल सके। घटना के बाद से परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

7
952 views

Comment