पवन कुमार सिंह हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई
पलामू जिले के सतबरवा थाना कांड संख्या 56/2026 में पुलिस ने हत्या मामले के एक आरोपी रवि सिंह (50 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त करीब साढ़े तीन फीट लंबी बांस की लाठी भी बरामद की है। बताया गया कि मृतक पवन कुमार सिंह की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया था, जिसके बाद मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। एसडीपीओ राजेश यादव के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सकी। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।