सबलगढ़ : अवैध रेत परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सबलगढ़ : थाना पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रहूघाट क्षेत्र से रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
जांच में रेत परिवहन के वैध दस्तावेज नहीं पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने वाहन जब्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामले की सूचना वन विभाग को भी दी गई है, जो अब वाहन राजसात करने की कार्रवाई करेगा।