logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आंधी-तूफान पीड़ितों के आंसू पोंछने पहुंचे प्रभारी मंत्री, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता। जनपद चंदौली में

जनपद चंदौली में 13 मई को आई विनाशकारी आंधी-तूफान ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। कहीं दीवार गिरने से लोगों की जान चली गई तो कहीं पेड़ों के गिरने से दर्दनाक हादसे हुए। इस आपदा के बीच शनिवार को सरकार का संवेदनशील चेहरा देखने को मिला, जब प्रभारी मंत्री संजीव कुमार गोंड स्वयं प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे।
प्रभारी मंत्री ने नौगढ़ और चकिया का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। उन्होंने मृतकों के परिजनों को राज्य आपदा मोचक निधि से 4-4 लाख के राहत चेक वितरित किए।
तूफान के दौरान कई दर्दनाक घटनाएं सामने आईं
शिकारगंज गांव में गुलाब नामक व्यक्ति की दीवार गिरने से मौत हो गई।
करवदिया गांव में प्रभावती देवी पर पेड़ गिरने से उनकी जान चली गई।
बोदलपुर के रामकेश यादव भी दीवार गिरने की घटना में काल के गाल में समा गए।
इन घटनाओं से प्रभावित परिवारों का दर्द सुनकर माहौल गमगीन हो गया।

प्रभारी मंत्री ने यह भी घोषणा की कि जिन परिवारों के मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गए हैं, उन्हें प्रशासन की ओर से 1.20 लाख का अतिरिक्त गृह अनुदान दिया जाएगा। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी पीड़ितों का सर्वे कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जाए।
इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि कैलाश आचार्य,काशीनाथ सिंह, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
सरकार की इस पहल के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई कि आपदा की घड़ी में सरकार हर नागरिक के साथ खड़ी है।

3
220 views

Comment