नूरपुर बेदी: ग्राम पंचायत अवियाना कलां में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित
नूरपुर बेदी: एंटी करप्शन एंटी क्राइम फाउंडेशन ने ग्राम पंचायत अवियाना कलां के सहयोग से एक विशाल मुफ्त मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया। इस कैंप का नेतृत्व फाउंडेशन के युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जोत वंश सिंह ने मुहल्ला क्लिनिक अबियाना कलां की अध्यक्षता में किया। सांघा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रोपड़ की टीम ने लगभग 120 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसमें 75 जरूरतमंदों को उच्चस्तरीय इलाज प्रदान किया गया।
कैंप में स्लिप डिस्क, सर्वाइकल दर्द, गठिया, हाई ब्लड प्रेशर, हाई शुगर और थायरॉइड जैसी बीमारियों की विशेष जांच की गई। चंडीगढ़ से मंगवाई गई अत्याधुनिक मशीन द्वारा मरीजों का बोन डेंसिटी स्कैन मुफ्त किया गया। सनफार्मा एवं एबोट दवा कंपनियों ने निशुल्क दवाइयां प्रदान कीं। राज्य चेयरमैन हुसन चंद सैनी, जिला अध्यक्ष निलहोत कुमार, जिला सचिव निखिल कुमार, सरपंच जसविंदर सिंह, बाबा परमजीत सिंह, तरसेम सिंह एवं ग्राम पंचायत सदस्यों ने आयोजन में सक्रिय भागीदारी की। स्थानीय निवासियों ने सभी का आभार व्यक्त किया।