logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अमृत नल-जल योजना की खुली पोल: दशरथपुर में बूंद-बूंद पानी को मोहताज ग्रामीण, आदिवासी कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

सिहोरा/कुण्डम:
मध्यप्रदेश शासन-प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर पानी पहुँचाने के दावों की धरातल पर हवा निकलती नजर आ रही है। सिहोरा विधानसभा अंतर्गत कुण्डम ब्लॉक के ग्राम दशरथपुर में अमृत नल-जल योजना पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है। भीषण गर्मी के इस दौर में यहाँ के ग्रामवासी पानी की एक-एक बूंद के लिए मोहताज हैं।
प्रशासनिक उदासीनता से नाराज ग्रामीणों की सुध लेने शनिवार को आदिवासी कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल दशरथपुर पहुँचा। नेताओं ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी जल संकट की गंभीर समस्या को सुना और मौके से ही क्षेत्रीय विधायक से फोन पर चर्चा कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया।
एक सप्ताह का अल्टीमेटम, वरना उग्र आंदोलन
आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) नीलेश बरकडे ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर दशरथपुर गाँव में सुचारू रूप से पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई, तो कुण्डम ब्लॉक मुख्यालय में उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।दौरे में ये जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
गाँव में जमीनी हकीकत जानने पहुँचे प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से शामिल रहे:
रुक्मणी गोटियाँ जी (उपाध्यक्ष, ग्रामीण कांग्रेस जिला)
धीरेन्द्र संजू ठाकुर जी (शहर जिला अध्यक्ष, आदिवासी कांग्रेस)
मुन्नी बाई जी (जिला पंचायत सदस्य)
उमा उइके जी (अध्यक्ष, महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ)
कपिल मार्को जी (जिला सचिव, ग्रामीण कांग्रेस)
धर्मेंद्र जी (ब्लॉक अध्यक्ष, आदिवासी कांग्रेस कुण्डम)
युवा कांग्रेस से राहुल यादव, सचिन सोनी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण जन उपस्थित थे।

39
9579 views

Comment