logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोरिया में कांग्रेस ने पेट्रोल पंप घेराव कर किया प्रदर्शन

कोरिया : Indian National Congress के जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता एवं ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े के नेतृत्व में कोरिया जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल और डीजल की किल्लत तथा बढ़ती महंगाई के विरोध में पेट्रोल पंप का घेराव कर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक एवं महंगाई नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ईंधन की बढ़ती कीमतों और संकट ने आम जनता, किसानों, व्यापारियों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से महंगाई नियंत्रण और ईंधन आपूर्ति सुचारू बनाने की मांग की। यह प्रदर्शन बैकुंठपुर समेत पूरे कोरिया जिले में बढ़ती आर्थिक समस्याओं के खिलाफ कांग्रेस की मजबूत प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है।

1
100 views

Comment