होशियारपुर में बोरवेल में गिरा चार वर्षीय वंश, 20 फीट की गहराई पर फंसा, रेस्क्यू जारी
होशियारपुर के दसुआ रोड स्थित चक्क समाना गांव में शुक्रवार शाम करीब 3:15 बजे चार वर्षीय वंश खेलते समय बोरवेल के खुले गड्ढे में गिर गया और लगभग 20 फीट की गहराई पर फंस गया।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। पंजाब सरकार में मंत्री Dr. Ravjot Singh भी घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कैमरे में बच्चे की हलचल दिखाई देने से उसके सुरक्षित बाहर निकाले जाने की उम्मीद बनी हुई है। बच्चे तक लगातार ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है, ताकि उसे सांस लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
जानकारी के अनुसार, परिवार ने करीब 15 दिन पहले 90 फीट गहरे बोरवेल के लिए खुदाई करवाई थी, लेकिन आसपास का गड्ढा पूरी तरह नहीं भरा गया था। इसी लापरवाही के कारण यह दर्दनाक हादसा हो गया।