वट सावित्री पूजा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न
कहलगांव
वट सावित्री पूजा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न
कहलगांव प्रखंड अंतर्गत ग्राम एकडारा, थाना बुद्धचक, जिला भागलपुर में दिनांक 16 मई को वट सावित्री पूजा बड़े ही श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव की सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु एवं सुख-समृद्धि की कामना की।
पूजा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार वट वृक्ष के चारों ओर धागा बांधकर कथा श्रवण किया तथा भगवान से परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। पूरे गांव में धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं की अच्छी भीड़ देखी गई।
ग्रामीणों ने बताया कि वट सावित्री पूजा भारतीय संस्कृति एवं परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे हर वर्ष बड़ी आस्था के साथ मनाया जाता है।
न्यूज़ रिपोर्टर :- अबधेश कुमार