अपराधियों पर पैनी नजर: हांसी पुलिस का रात्रि सुरक्षा अभियान जारी
जिलेभर में नाकाबंदी व वाहन जांच के दौरान सैकड़ों वाहनों की जांच।
पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में जिला हांसी पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिलेभर में देर रात तक विशेष चेकिंग एवं गश्त अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान पुलिस की पीसीआर, ईआरवी, राइडर तथा थाना पुलिस टीमों को अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय रूप से तैनात किया गया। मुख्य चौक-चौराहों, संवेदनशील इलाकों, बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा शहर के प्रवेश एवं निकास मार्गों पर विशेष निगरानी रखी गई।
पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की गहनता से जांच की गई तथा रात्रि के समय लगाए गए विभिन्न नाकों पर आने-जाने वालोंपरनिगरानीरखनेकाकामशुरू।