शहरी स्थानीय निकाय कमेटी के चेयरमैन बनने पर विधायक पंडित मूलचंद शर्मा का भव्य स्वागत
फरीदाबाद।
सेवा प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद महानगर के जिला संयोजक डॉ. महेश कुमार के नेतृत्व में सेवा प्रकोष्ठ के समस्त सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने पूर्व केबिनेट मंत्री एवं विधायक के सेक्टर-08 स्थित कार्यालय पहुंचकर उन्हें हरियाणा विधानसभा की शहरी स्थानीय निकाय कमेटी का सभापति (चेयरमैन) बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने विधायक जी का फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा पटका, बुक्के एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही सेवा प्रकोष्ठ की नव नियुक्त कमेटी का परिचय भी कराया गया।
पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने सेवा प्रकोष्ठ भाजपा के जिला संयोजक नियुक्त होने पर डॉ. महेश कुमार को माला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगठन में कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। विधायक जी ने सभी पदाधिकारियों को सदैव पार्टी हित में बढ़-चढ़कर कार्य करने तथा जनसेवा में अग्रणी भूमिका निभाने का आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सुनील बंसल, बलबीर चौहान, विनोद सिंह, नरेश कुमार, मनीष तंवर, सोहनपाल, वेदप्रकाश, दिनेश प्रसाद सिंह, लक्ष्मण ठाकुर, सुरेश शर्मा, संतोष सिंह, विनोद कुमार, नरेश कुमार वर्मा, डॉ. शिवानी दीक्षित, सुष्मित्रा भौमिक, संगीता नेगी, गीता, रेनू शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे