logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बरगी पंचायत में लगा गंदगी का अंबार।नालियों की जगह रोड में वह रहा गंदा पानी

बरगी: जबलपुर जनपद की सबसे बड़ी पंचायत बरगी में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। पंचायत के 20 वार्डों में नालियों के बजाय सड़क पर मलमूत्र का पानी बह रहा है, जिससे ग्रामीणों को दैनिक कार्यों के लिए गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं को भी मंदिर आने-जाने में कठिनाई हो रही है।

ग्राम के गलियों और मोहल्लों में नालियों में गंदगी जमा होने के कारण सड़क और खुली जगहों पर गंदगी फैली हुई है। ग्राम पंचायत द्वारा कचरा वाहन तो चलाया जा रहा है, लेकिन वार्डों में फैले कचरे और नालियों की सफाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने सचिव और सरपंच पर आरोप लगाया है कि स्वच्छता के नाम पर हर माह पैसे लिए जाते हैं, लेकिन सफाई नहीं कराई जाती, जिससे ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं।

142
10740 views

Comment