पुलिस की लापरवाही से टूटा पीड़िता का भरोसा, ससुरालियों पर मारपीट और अभद्रता के गंभीर आरोप
मुरादाबाद थाना भगतपुर क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति, देवर और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि पति के अन्य महिला से संबंधों का विरोध करने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इतना ही नहीं, देवर पर अभद्रता और छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। मारपीट में महिला घायल हो गई, जिसके निशान उसके चेहरे और शरीर पर साफ दिखाई दे रहे हैं।
पीड़िता के अनुसार उसने करीब 03 दिन पहले ही थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन अब तक न तो मेडिकल कराया गया और न ही रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोप है कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेने के बजाय टालमटोल करती रही, जिससे पीड़िता और उसके परिवार में भारी नाराजगी है।
महिला का कहना है कि उसका पति दूसरी महिला से मिलने-जुलने लगा था, जिसका विरोध करने पर ससुराल पक्ष ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर देवर ने अभद्रता की और धमकी भी दी।