logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सक्ती में नौकरी के नाम पर 12 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार...

सक्ती, छत्तीसगढ़: पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी सुरेश कुमार दुबे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। सुरेश कुमार दुबे, निवासी ग्राम नुनेरा, थाना पाली, जिला कोरबा, लंबे समय से फरार था। पुलिस के अनुसार उसने प्रार्थी डालेश्वर प्रसाद चंद्रा एवं अन्य पीड़ितों से लाखों रुपये ठगकर 5 लाख 75 हजार रुपये में बोलेरो वाहन खरीदा था। मामला थाना सक्ती के तहत धारा 420 भादवि में दर्ज है।

प्रार्थी ने शिकायत में बताया कि आरोपी एवं अन्य लोगों ने कोरबा SECL गेवरा प्रोजेक्ट में नौकरी दिलाने का झांसा देकर वर्ष 2011 से कई लोगों से रकम ली थी। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा के निर्देशन में आरोपी की तलाश जारी थी। साइबर टीम की मदद से सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव नुनेरा आया है, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। इस कार्रवाई में मालखरौदा थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत के मार्गदर्शन में कई पुलिसकर्मियों ने विशेष योगदान दिया।

6
554 views

Comment