logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

यूपी में EVM से होगा पंचायत का चुनाव, नहीं हो सकेगी घपलेबाजी,

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर इस बार बड़ा बदलाव होने जा रहा है. राज्य निर्वाचन आयोग ने साफ कर दिया है कि आगामी पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से कराए जाएंगे, इसके लिए आयोग ने 1 लाख 40 हजार बैलेट यूनिट (BU) और 55 हजार कंट्रोल यूनिट (CU) की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है. आयोग की ओर से जारी ई-निविदा सूचना के मुताबिक, यूपी के सभी 75 जिलों में EVM मशीनों की सप्लाई की जाएगी. भारत अपडेट्स
अब तक पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाते थे, जिनमें बूथ कैप्चरिंग, फर्जी वोटिंग, बैलेट पेपर लूट और मतगणना में गड़बड़ी जैसे आरोप अक्सर लगते रहे हैं, लेकिन इस बार EVM के इस्तेमाल से चुनाव प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी और तेज बनाने की तैयारी है. राज्य निर्वाचन आयोग का मानना है कि EVM से चुनाव कराने पर धांधली की संभावना कम होगी और रिजल्ट भी जल्दी आएंगे. आयोग ने इंटरकनेक्टिंग केबल, एक्सेसरीज और अतिरिक्त बैटरियों की खरीद का भी टेंडर जारी किया है. ई-टेंडर प्रक्रिया 5 जून 2026 तक चलेगी, जबकि 8 जून को तकनीकी बिड खोली जाएगी. इसके बाद मशीनों की सप्लाई और ट्रेनिंग का काम शुरू होगा.
सूत्रों के मुताबिक, पंचायत चुनाव में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में EVM इस्तेमाल करने की तैयारी की जा रही है, इसके लिए पोलिंग पार्टियों को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी और गांव स्तर तक तकनीकी व्यवस्था मजबूत की जाएगी.
राजनीतिक गलियारों में इस फैसले को बड़ा चुनावी बदलाव माना जा रहा है। समर्थकों का कहना है कि इससे चुनाव में पारदर्शिता बढ़ेगी, जबकि विपक्षी दल EVM को लेकर सवाल उठाने लगे हैं. हालांकि, आयोग का दावा है कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से कराई जाएगी. ताकि, पंचायत चुनाव पर किसी तरह के घोटाले या गड़बड़ी का आरोप न लगे

1
87 views

Comment