logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Punjab में फिर बदलेगा मौसम, भारी बारिश और आंधी तूफान का Alert जारी









पंजाब डैस्क: मौसम विभाग ने अगले 20 घंटों के लिए पंजाब सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले घंटों में राज्य का मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान गरज, चमक के साथ आंधी चूफान की भी संभावना जताई गई है।



मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के 6 बड़े जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों के लिए अमृतसर, फाजिल्का, मुक्तसर, पठानकोट, गुरदासपुर, और होशियारपुर में गरज, चमक के साथ भारी बारिश, 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आंधी तूफान के साथ-साथ ओले गिरने की संभावना जताई गई है। बता दें कि इसके अलावा राज्य के कई हिस्सों में 20 मई तक हीटवेव को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।







Punjab Kesari



Content Writer

Sunita sarangal


3
12 views

Comment