logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

24 कैरेट सोना व गोल्ड बार की सीधी बिक्री न करने की अपील, बांसी तहसील में व्यापारियों संग बैठक

24 कैरेट सोना व गोल्ड बार की सीधी बिक्री न करने की अपील, बांसी तहसील में व्यापारियों संग बैठक



संवाददाता

सिद्धार्थनगर, 16 मई 2026। मा० मुख्यमंत्री उ०प्र० द्वारा मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों के मद्देनजर प्रदेश के सर्राफा व्यापारियों से 24 कैरेट खरा सोना (बुलियन) एवं सोने की ईंटों (गोल्ड बार) की सीधे ग्राहकों को बिक्री न करने की अपील के क्रम में तहसील बांसी में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक डा० अभिषेक महाजन भी उपस्थित रहे। बैठक में जीएसटी विभाग के अधिकारियों, सर्राफा व्यापारियों एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान जीएसटी विभाग के उपायुक्त विजय सिंह बिसेन एवं उपायुक्त सिद्धार्थ सौरभ बन्धु ने व्यापारियों के साथ परिचर्चा करते हुए कहा कि पुराने सोने को रिसाइकल एवं डिजाइन कराने हेतु सोने की शुद्धता के आधार पर एक प्रतिशत अतिरिक्त छूट दी जाए। साथ ही 24 कैरेट खरा सोना (बुलियन) एवं गोल्ड बार की सीधे ग्राहकों को बिक्री न करने की अपील भी की गई।

बैठक में मौजूद सर्राफा व्यापारियों एवं संगठनों के पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी व्यापारी सरकार के निर्देशों का पालन करेंगे तथा देशहित में किसी भी ग्राहक को सीधे बुलियन अथवा गोल्ड बार की बिक्री नहीं करेंगे। जिलाधिकारी ने व्यापारियों से शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में प्रमोद भाष्कर प्रशासनिक अधिकारी जीएसटी, रोबिन वर्मा अध्यक्ष सर्राफा संगठन बांसी, पंकज वर्मा उपाध्यक्ष सर्राफा संगठन बांसी, दिनेश चन्द्र वर्मा सलाहकार मंत्री, जावेद अहमद, विकास वर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

16
6348 views

Comment