सीतामऊ में संदिग्ध हालत में मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका
सीतामऊ : थाना क्षेत्र के लावरी निवासी हीरालाल पिता मांगीलाल (उम्र 50 वर्ष) का शव रविवार को सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर जुट गए।
परिजनों ने हीरालाल की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई। इस पर उन्होंने और ग्रामीणों ने सीतामऊ के लदुना चौराहे पर प्रदर्शन किया, जिसमें मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाइश दी और जांच का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।