छतरपुर: नाबालिक आदिवासी लड़की के साथ गैंग रेप, 3 आरोपियों पर FIR
छतरपुर: कोतवाली थानाक्षेत्र में एक नाबालिक आदिवासी लड़की के साथ गैंग रेप की घटना सामने आई है। आरोपियों ने रात लगभग 1 बजे लड़की को बस स्टैंड से उठाया और उसे दोस्त के घर ले जाकर इस अपराध को अंजाम दिया।
इस मामले में कोतवाली थाने में पॉक्सो एक्ट और गैंग रेप की धाराओं में FIR दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई में लगी हुई है।