दानापुर–LTT स्पेशल ट्रेन 15 घंटे से अधिक लेट
दानापुर: रेलवे द्वारा चलाई गई 01078 दानापुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) स्पेशल ट्रेन लगभग 15 घंटे 45 मिनट की भारी देरी से चल रही है। इस देरी के कारण यात्रियों में काफी नाराजगी व्याप्त है, जो दूर-दराज इलाकों से आने के बाद इस असुविधा का सामना कर रहे हैं।
यात्रियों को न तो उचित जानकारी प्रदान की जा रही है और न ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे छोटे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। इस देरी के बावजूद रेलवे प्रशासन की जवाबदेही तय नहीं हो पाई है, जिससे यात्रियों की परेशानी सामान्य माना जाने लगी है।