logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*जुआ खेलते हुए पांच गिरफ्तार, 2.48 लाख रुपए बरामद*

*जुआ खेलते हुए पांच गिरफ्तार, 2.48 लाख रुपए बरामद*

पाली। अजय कुमार जोशी। औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बंद दुकान में चल रहे जुए के अड्डे पर कार्रवाई कर पांच जनों को पकड़ा है, ये मील चाली के सामने सुभाष नगर ए में खाली दुकान में जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से 2 लाख 48 हजार रुपए बरामद किए हैं
यह कार्यवाही बीती रात्रि रात मुखबिर की सूचना पर की गई।
औद्योगिक थाना प्रभारी निरमा विश्नोई ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मिल गेट चाली के सामने स्थित एक बंद दुकान में जुआ चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने दुकान पर दबिश देकर अंदर मौजूद पांच जनों को पकड लिया। मौके से 2 लाख 48 हजार रुपए बरामद किए गए। दबिश के दौरान यहां दुकान के अंदर मोबाइल चार्जर, पानी की बोतलें और अन्य सामान भी पड़ा मिला। पुलिस सभी आरोपियों को थाने लेकर गई और उनके वाहनों को भी जब्त कर लिया।

10
3599 views

Comment