logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं की कमी

प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर रात के समय यात्रियों को भारी अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन पर ट्रेनों की सही कोच पोजीशन की जानकारी समय पर उपलब्ध नहीं कराई जाती, जिससे बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चों वाले यात्री इधर-उधर भटकते हैं। ट्रेन लेट होने पर भी स्पष्ट और नियमित अपडेट नहीं मिलते, जिससे यात्रियों की नाराजगी बढ़ रही है।

रेलवे प्रशासन की सूचना व्यवस्था कमजोर है और वेटिंग रूम में बैठने की पर्याप्त सुविधा नहीं है। यात्रियों को अक्सर फर्श या प्लेटफॉर्म पर घंटों इंतजार करना पड़ता है। यात्रियों ने रेलवे से छिवकी स्टेशन पर सूचना प्रणाली, बैठने की व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं में तत्काल सुधार की मांग की है। इस समस्या को शुबम दिनेश सिंह, एआईएमए मीडिया के माध्यम से सामने लाया गया है।

2
147 views

Comment