logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वाराणसी : डॉ. पारुल वर्मा ने उच्च रक्तचाप पर जागरूकता की अपील

वाराणसी : अंतरराष्ट्रीय उच्च रक्तचाप दिवस के मौके पर पारुल मल्टी स्पेशलिटी होम्योपैथिक क्लिनिक की चिकित्सक डॉ. पारुल वर्मा ने लोगों को उच्च रक्तचाप के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि आज की तेज जीवनशैली, तनाव, अनियमित खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण यह समस्या तेजी से बढ़ रही है। डॉ. वर्मा ने इसे साइलेंट किलर बताया क्योंकि इसके लक्षण शुरुआती चरण में स्पष्ट नहीं होते, लेकिन यह हृदय, मस्तिष्क, किडनी और आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है।

डॉ. वर्मा ने कहा कि समय रहते नियमित जांच, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद, योग, व्यायाम और तनाव नियंत्रण से इस बीमारी से बचाव संभव है। उन्होंने नमक, तैलीय भोजन, धूम्रपान और शराब के सेवन को उच्च रक्तचाप बढ़ाने वाले प्रमुख कारण करार दिया। होम्योपैथिक उपचार में रोगी की संपूर्ण शारीरिक एवं मानसिक स्थिति का विश्लेषण कर उपचार किया जाता है, जिससे सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। उन्होंने सभी से नियमित ब्लड प्रेशर जांच कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।
डॉ. पारुल वर्मा ( होम्योपैथिक चिकित्सक एवं डाइटिशियन)
पारुल मल्टी स्पेशलिटी होम्योपैथिक क्लिनिक
डीएलडब्ल्यू, वाराणसी,उत्तर प्रदेश

27
2820 views

Comment