फतेहपुर में किसान ने डीजल डालकर आत्महत्या का प्रयास
फतेहपुर: खागा तहसील में जमीन विवाद से परेशान किसान ने डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी के सामने जनता दरबार में खुद पर डीजल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। किसान ने आरोप लगाया कि लेखपाल और कानूनगो ने उसकी नामदार जमीन दूसरे व्यक्ति को दे दी। न्याय न मिलने से टूटे किसान ने अपनी जान देने की कोशिश की। डीएम ने अधिकारियों को फटकार लगाई, दोबारा नाप कराने और दोषियों की रिपोर्ट तलब की है।
प्रतापगढ़: नगर पंचायत हीरागंज बाजार के गोगाहार वार्ड नंबर 6 में सरकारी जमीन और नाली पर अवैध कब्जे के मामले में SDM ने अवैध कब्जा हटवाया। आरोप है कि बाद में दबंगों ने प्राथी को धमकी, गाली और मानसिक अत्याचार सहने पर मजबूर किया और झूठे दीवानी मुकदमे में फंसा दिया। मामले की जांच और न्याय के लिए Aima मीडिया ने मुख्यमंत्री, डीएम और एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की है।