लखीमपुर में दुर्लभ चंद्रनाग सांप का सफल रेस्क्यू
लखीमपुर: खुशीपुर गांव के पास एक दुर्लभ 'चंद्रनाग' सांप दिखाई देने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। सांप को झाड़ियों के पास देखा गया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए। कुछ जागरूक ग्रामीणों ने वन्यजीव संरक्षण से जुड़े एनजीओ को सूचना दी।
सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मेहनत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया गया। टीम ने विशेष सावधानी बरती क्योंकि सांप लगातार छिपने की कोशिश कर रहा था। एनजीओ ने सांप को सुरक्षित बॉक्स में रखकर जंगल में छोड़ दिया। ग्रामीणों की सतर्कता से दुर्लभ जीव की जान बचाई जा सकी।