प्रतापगढ़ में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर सख्त हुए DM, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
प्रतापगढ़- जिले में फार्मर रजिस्ट्री और ई-केवाईसी कार्यों में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कड़े निर्देश जारी किए हैं। DM ने साफ कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक के दौरान प्रत्येक कर्मचारी को लक्ष्य निर्धारित कर प्रतिदिन प्रगति की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिन कर्मचारियों की प्रगति शून्य मिलेगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
DM अभिषेक पाण्डेय ने ग्राम स्तर पर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री और ई-केवाईसी जल्द से जल्द पूर्ण कराने पर जोर दिया, ताकि पात्र किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ समय से मिल सके।
प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अभियान मोड में कार्य करने और किसानों को जागरूक कर प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं।