logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्रामीण क्षेत्रों में बार-बार बिजली कटौती से लोगों को परेशानी

ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली विभाग द्वारा रात के समय लगातार दो से तीन बार बिजली कटौती किए जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अचानक बिजली जाने और बार-बार आने से नींद खराब हो रही है, खासकर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है।

गर्मी के मौसम में पंखे और कूलर बंद होने से पूरी रात बेचैनी बनी रहती है। कई गांवों के किसान भी रात में सिंचाई के लिए बिजली पर निर्भर होने के कारण प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि बिना पूर्व सूचना के बिजली बंद कर दी जाती है और कुछ मिनटों के अंदर दो से तीन बार कटौती की जाती है, जिससे घरेलू उपकरण खराब होने का खतरा रहता है। उन्होंने बिजली विभाग से अनावश्यक कटौती रोकने और मेंटेनेंस के समय पहले सूचना देने की मांग की है।

12
820 views

Comment