सरस्वती नगर में डेंगू बचाव के लिए ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को जागरूक किया गया
सरस्वती नगर: जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.सुशीला सैनी के आदेशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत उपस्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण लोगों एवं विद्यार्थियों को डेंगू, चिकनगुनिया आदि से बचाव के लिए घर-घर जाकर रेपीड फीवर सर्वे किया गया। स्वास्थ्य टीमों द्वारा बुखार के संदिग्ध मरीजों के रक्त की स्लाइड बनाई गई।
स्वास्थ्य निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग मई माह को डेंगू रोधी माह के रूप में मना रहा है। इसी अभियान के तहत टीमों द्वारा पानी की टंकी, होदी, फ्रीज की ट्रे, कूलर, ड्रम और छत पर पड़े कबाड़ में लारवा की जांच की गई और डेंगू का लारवा मिलने पर उसे नष्ट किया गया। लारवा पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों को नोटिस देकर जागरूक किया जाता है। स्वास्थ्य कर्मी नरेश कुमार, अवतार सिंह, साहब सिंह, संजीव कुमार, प्रेमपाल, प्रतीक कुमार आदि इस कार्यक्रम में शामिल थे।