माँ चन्द्रिका धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किए गंगा स्नान व माता शारदा के दर्शन
Aima Media जन जन की आवाज
न्यूज़ रिपोर्ट
16 मई 2026 को बक्सर स्थित माँ चन्द्रिका धाम में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। लाखों श्रद्धालुओं ने माँ गंगा के दर्शन कर पावन गंगा स्नान किया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने माता चन्द्रिका के दर्शन किए, फिर माता शारदा और बाला जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
भक्तों ने शोभन सरकार आश्रम पहुँचकर समाधि गुरु सत्संगनंद, परमानंद एवं सैनपुर महाराज के दर्शन किए। साथ ही राधा-कृष्ण मंदिर तथा अमर शहीद राजा राव राम बख्श सिंह जी की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
मेले में आए श्रद्धालुओं ने स्थानीय व्यंजनों का भी आनंद उठाया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना बारा, SHO चौकी प्रभारी, पुलिस बल, PRD जवान एवं होमगार्ड पूरी मुस्तैदी के साथ डटे रहे और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की।
Aima Media जन जन की आवाज