logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

टीनशेड से राज्य स्तरीय सम्मान तक : बदायूँ के युवा शिक्षक ने रचा इतिहास.

टीनशेड से राज्य स्तरीय सम्मान तक : बदायूँ के युवा शिक्षक ने रचा इतिहास.

बदायूँ : कहते हैं कि हौसलों में उड़ान हो तो आसमान भी छोटा पड़ता है, इसे सच कर दिखाया है जिले के युवा शिक्षक तरुण ने। राजधानी लखनऊ में आयोजित *अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक समागम* में तरुण को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान विशेषकर राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम दिलाने व जागरूकता के लिए *एन.एम.एम.एस.ई. गौरव सम्मान 2026* से नवाजा गया।
11 मई 2026 को सृजन संस्था द्वारा आयोजित इस भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम में तरुण ने एक *नया इतिहास* रचा वे *उत्तर प्रदेश के सबसे कम उम्र(23 वर्ष )के शिक्षक बने जिन्होंने इस प्रतिष्ठित सम्मान को प्राप्त किया।*

*6 साल का संघर्ष : महज 17 वर्ष की उम्र में शुरू किया पढ़ाना* महज 17 वर्ष की उम्र में अध्यापन शुरू करने वाले तरुण 6 वर्षों से ग्रामीण और गरीब बच्चों के लिए *नुक्कड़ पाठशाला : द विज़न* नामक संस्था चला रहे हैं जो फिलहाल एक टीनशेड में संचालित है। यह प्रयास शिक्षा जगत के दिग्गजों का ध्यान खींच रहा है।
कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि* बदायूँ के पूर्व डी.एम. रिटायर्ड *आई.ए.एस. दिनेश कुमार सिंह* ने तरुण के जज्बे को सलाम करते हुए उन्हें भरे मंच से *आधुनिक युवा ब्रह्मा* पुकारा। उन्होंने कहा
*तरुण उस टीनशेड में केवल बच्चों को पढ़ा नहीं रहे, बल्कि नए और बेहतर मानव गढ़ रहे हैं।*
*नुक्कड़ पाठशाला के अनूठे संचालन मॉडल की हुई सराहना* : इस समागम में तरुण द्वारा विकसित लिटिल मास्टर टीचिंग मॉडल की खूब चर्चा हुई। रिटायर्ड चर्चित IAS रविशंकर (संस्थापक, लाइफ सिग्नफाई ) ने इस मॉडल की सराहना करते हुए तरुण के छात्र अजय को उसकी कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम के *राष्ट्रीय संयोजक मनीष देव गुप्ता* ने बताया कि उनकी टीम ने *तरुण को उनके इनोवेटिव टीचिंग और ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ाई संसाधनों का भारी अभाव है, में जमीनी बदलाव लाने के लिए इस सम्मान हेतु चुना।*
*शायरी और भाषण से जीता सबका दिल* : तरुण बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। तरुण द्वारा दिया गया सारगर्भित भाषण और स्वरचित शेरों से राज्य सूचना आयुक्त श्री स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता बहुत प्रभावित हुए। फलस्वरूप कार्यक्रम में शामिल कई कवियों ने तरुण की प्रतिभा को देखते हुए उन्हें काव्य गोष्ठियों और सम्मेलनों में आने का निमंत्रण दे दिया।
अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक समागम में असम, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली आदि राज्यों के कई बुद्धिजीवी और चर्चित हस्तियां शामिल हुईं।

#badaunharpalnews #badaunharpal #budaunharpal #UttarPradeshNews #budaun #badaun #ujhani #badaunnews #teachers #budauncity बदायूँ हर पल न्यूज़ @badaunharpalnews

25
1537 views

Comment