चांदपुर पंचायत के उपमुखिया की माता का निधन, सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने जताया दुख
17 मई 2026
जगदीशपुर (भागलपुर) | जगदीशपुर प्रखंड के चांदपुर पंचायत के उपमुखिया राजकुमार साह उर्फ प्रभु की माता रामवती देवी का निधन शनिवार की रात करीब 10:00 बजे हो गया।उनके निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के अनुसार, वे एक मिलनसार और धार्मिक विचारों वाली महिला थीं। उनके निधन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध जनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि उनका निधन समाज और परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके पुत्र प्रभु राज ने कहा कि माता का जाना जीवन का सबसे बड़ा दुख है, लेकिन उनकी स्मृतियाँ हमेशा मार्गदर्शक के रूप में साथ रहेंगी। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उनके निवास स्थान पर पहुँचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।