logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

द हेग में पीएम मोदी का दुनिया को बड़ा संदेश: ऊर्जा संकट और युद्ध से फिर गरीबी में धकेली जा सकती है मानवता

नीदरलैंड्स के द हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को बढ़ते युद्ध, वैश्विक अस्थिरता और ऊर्जा संकट को लेकर गंभीर चेतावनी दी। पीएम मोदी ने कहा कि अगर हालात जल्द नहीं सुधरे, तो पिछले कई दशकों की वैश्विक उपलब्धियां मिट सकती हैं और करोड़ों लोग दोबारा गरीबी के जाल में फंस सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा,
पहले कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब दुनिया ऊर्जा संकट से जूझ रही है। यह दशक पूरी दुनिया के लिए आपदाओं का दशक बनता जा रहा है। अगर स्थिति नहीं बदली, तो मानवता को भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने भारत की तेजी से बढ़ती ताकत और उपलब्धियों का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि आज भारत सिर्फ बदलाव नहीं चाहता, बल्कि दुनिया में सबसे तेज़ और बेहतरीन परिणाम देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत ने धरती और चंद्रमा की दूरी से भी 11 गुना ज्यादा ऑप्टिकल फाइबर बिछाया है। जो भारत कभी मोबाइल फोन आयात करता था, वही आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग हब बन चुका है।

उन्होंने भारत की स्टार्टअप क्रांति का उल्लेख करते हुए बताया कि पिछले 12 वर्षों में देश में स्टार्टअप्स की संख्या 500 से बढ़कर 2 लाख से अधिक हो गई है, जबकि यूनिकॉर्न कंपनियों की संख्या 4 से बढ़कर करीब 125 तक पहुंच चुकी है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत AI, डिफेंस, स्पेस और सेमीकंडक्टर जैसे हाईटेक सेक्टर्स में तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश में 12 सेमीकंडक्टर प्लांट काम कर रहे हैं, जिनमें से दो में उत्पादन भी शुरू हो चुका है।

उन्होंने गर्व के साथ कहा,
अब चिप भी डिज़ाइन इन इंडिया होगी और मेड इन इंडिया भी होगी। आज भारत इनोवेशन पावर बन चुका है। हमारे डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है, जो भारतीय युवाओं की प्रतिभा और इनोवेशन का सबसे बड़ा प्रमाण है।

19
3546 views

Comment