logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

NEET-UG 2026 पेपर लीक पर राहुल गांधी का बड़ा हमला

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा से दो दिन पहले ही प्रश्नपत्र व्हाट्सएप पर लीक हो गया था, जिससे करीब 22 लाख छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया और उनकी मेहनत बर्बाद हो गई।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तुरंत स्वीकार करने की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था एक नेक्सस की गिरफ्त में है, जो युवाओं के सपनों और भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी सदस्यों को जांच समिति में शामिल करने के सुझाव को नजरअंदाज किया गया। राहुल गांधी के मुताबिक देश में अब तक लगभग 80 बार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे करीब 2 करोड़ युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है।

वहीं NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट भी सामने आया है। 3 मई को आयोजित परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया था। अब यह परीक्षा 21 जून को दोबारा आयोजित की जाएगी। सीबीआई जांच में राजस्थान के एक गिरोह का नाम सामने आया है। साथ ही, अगले साल से NEET परीक्षा को कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में कराने की तैयारी की जा रही है।

15
3045 views

Comment