logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

घोसी: विवाहिता हत्या में पति, सास और ससुर गिरफ्तार

घोसी: कोतवाली अंतर्गत नदवासराय क्षेत्र के कुचहरा में गुरुवार को विवाहिता गुंजन चौहान की हत्या कर शव पंखे की कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटका देने के मामले में पति मनोज चौहान, सास दुलारी देवी और ससुर मूलचंद चौहान को शनिवार सुबह उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

तीनों आरोपितों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मृतक गुंजन चौहान के पिता अवधेश चौहान ने फतेहपुर थाना रानीपुर में दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।

7
649 views

Comment