अहमदाबाद मे अंधेरे में रिक्शा में अकेले यात्रियों को लूटने वाला चोर गिरोह गिरफ्तार
2 लाख 75 हजार की लूट का खुलासा, पुलिस की शानदार कार्रवाई
शहर में देर रात अकेले यात्रियों को निशाना बनाकर रिक्शा में बैठाकर लूटपाट करने वाले चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। आरोपी सुनसान और अंधेरे इलाकों में यात्रियों को ले जाकर उनसे नकदी, मोबाइल और कीमती सामान लूट लिया करते थे।
पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम बनाई गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने पूरे गिरोह को दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख 75 हजार का मुद्दामाल बरामद किया गया है।
बताया जा रहा है कि यह गिरोह काफी समय से शहर में सक्रिय था और कई लोगों को अपना शिकार बना चुका था। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से लोगों में सुरक्षा का भरोसा फिर मजबूत हुआ है।
पुलिस का बयान
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच जारी है।