logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड अंतर्गत हुए विज्ञान एवं अंग्रेजी के पेपर

10वी एवं 12वी बोर्ड अंतर्गत हुए विज्ञान एवं अंग्रेजी के पेपर
-----
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में जिले में माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा परीक्षार्थियों के लिए द्वितीय परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिले के 5 परीक्षा केन्द्रों पर 10वी एवं 12वी बोर्ड अंतर्गत विज्ञान एवं अंग्र्रेजी के पेपर हुए। 12वी बोर्ड के लिए आयोजित द्वितीय परीक्षा के तहत अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 452 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। यह परीक्षा 05 सेंटरों पर आयोजित हुई। अंग्रेजी विषय की परीक्षा के लिए दर्ज 467 परीक्षार्थियों में से 452 परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा में भाग लिया गया। 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

इसी प्रकार 5 परीक्षा केन्द्रों पर 10वी बोर्ड अंतर्गत विज्ञान विषय की परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। विज्ञान विषय की परीक्षा में 704 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। परीक्षा के लिए दर्ज 715 परीक्षार्थियों में से 704 परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा में भाग लिया तथा 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। जिला शिक्षा अधिकारी श्री यश जैन द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का अवलोकन किया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur

24
1337 views

Comment