logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महिला ने पंच कार से 9 गाड़ियों में मारी टक्कर:स्कॉर्पियो से टकराने के बाद रूकी, दंपती-बेटा समेत कई घायल

आशुतोष वर्मा, डिजिटल रिपोर्टर,
UpNotifications

लखनऊ: गाजीपुर थाना क्षेत्र के आरावली मार्ग पर एसबीडी चौराहे के पास शनिवार दोपहर करीब 4:30 बजे तेज रफ्तार टाटा पंच कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। कार इंदिरा नगर के टाटा गोल्डरश शोरूम की थी और इसे महिला कर्मचारी सुषमा सुनहार चला रही थी। कार बेकाबू होकर करीब 100 मीटर तक लोगों को टक्कर मारती रही और फिर दूसरी लेन में जाकर स्कॉर्पियो को टक्कर मार कर रुकी। इस हादसे में एक दंपती रोहन-रीमा और उनका तीन साल का बच्चा अदविक गंभीर रूप से घायल हो गए।

कार में दो पुरुष कर्मचारी भी थे जो घटना के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने महिला चालक सुषमा से पूछताछ की है। घटना में छह दोपहिया और दो चारपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए। भूतनाथ के आशिष वर्मा और बिजनौर के अविनाश पांडे सहित कई प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे का वर्णन किया और बताया कि तेज रफ्तार कार ने कई वाहन और राहगीरों को टक्कर मारी।

13
636 views

Comment