logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना समेत रेलवे अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

बेंगलुरू(दलपतसिंह भायल)वी. सोमन्ना की उपस्थिति में रेलवे एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विकास कार्यों, रेल परियोजनाओं तथा यात्री सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर अजय शर्मा, महेश्वर राव तथा आशुतोष कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान रेलवे अधोसंरचना के विकास, निर्माण कार्यों की प्रगति तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में अधिकारियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना ने संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने एवं जनहित को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने विभिन्न परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी देते हुए भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की। बैठक में क्षेत्रीय विकास और रेलवे सेवाओं के विस्तार को लेकर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।

49
2383 views

Comment