logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गढ़चिरौली में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

पखांजूर/गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। गढ़चिरौली पुलिस और CRPF द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए ऑपरेशन अंतिम प्रहार के दौरान 8 हार्डकोर माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों में 2 डीवीसीएम और 2 पीपीसीएम स्तर के सक्रिय सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार नक्सलियों पर महाराष्ट्र शासन द्वारा कुल 64 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। सुरक्षा बलों ने आरोपियों के कब्जे से AK-47, SLR, INSAS और LMG समेत कुल 51 हथियार बरामद किए हैं। इसके अलावा भारी मात्रा में गोला-बारूद और करीब 65 लाख रुपए नकद भी जब्त किया गया है।

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार नक्सली 7 फरवरी 2026 को फोदेवाड़ा जंगल में हुई मुठभेड़ में एक जवान की हत्या की घटना में भी शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने इसे नक्सल उन्मूलन अभियान में बड़ी उपलब्धि बताया है।

5 वरिष्ठ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

इधर गढ़चिरौली जिले में ही नक्सल विरोधी अभियान के तहत 5 वरिष्ठ माओवादियों ने पुलिस और CRPF के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में 1 डीवीसीएम, 1 पीपीसीएम, 1 एसीएम स्तर का नक्सली तथा 2 अन्य सदस्य शामिल हैं।

इन सभी नक्सलियों पर महाराष्ट्र शासन द्वारा कुल 38 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सरकार की पुनर्वास नीति और लगातार चलाए जा रहे अभियान के कारण कई नक्सली मुख्यधारा में लौट रहे हैं।

गढ़चिरौली पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

26
1045 views

Comment