logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रेस विज्ञप्ति सराहनीय कार्य जनपद एटा। एटा थाना जसरथपुर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 01 अभियुक्त (पैर में गोली लगने से घायल) गिरफ्तार,...

प्रेस विज्ञप्ति
सराहनीय कार्य जनपद एटा।

एटा थाना जसरथपुर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 01 अभियुक्त (पैर में गोली लगने से घायल) गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 04 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस (315 बोर) तथा लूटे हुये एक जोडी (दो अदद) कानों के कुण्डल पीली धातु व एक बिना नम्बर की स्प्लेंडर मोटर साइकिल बरामद ।

घटना/गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 16.05.2026 को समय करीब 22.10 बजे थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा थाना जसरथपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हरिसिंहपुर/ कुवंरपुर मोड पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान स्प्लेंडर मोटर साईकिल पर सवार एक व्यक्ति पुलिस की तरफ आ रहा था। जिसे पुलिस टीम द्वारा टार्च दिखाकर रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार बाइक को पीछे की तरफ मोडकर भागने लगा जो कि कच्ची मिट्टी पडी होने के कारण फिसलकर गिर पडा तथा बाइक सवार द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में उक्त बदमाश के बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश द्वारा अपना नाम रफीक बंजारा पुत्र मीर खाँ निवासी ग्राम देवरई थाना कुरावली जनपद मैनपुरी हालपता छबीलेपुर थाना बेबर जनपद मैनपुरी उम्र करीब 45 वर्ष बताया। घायल रफीक उपरोक्त को उपचार हेतु चिकित्सालय भिजवाया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

*पुलिस पूछताछः-*
घायल अभियुक्त से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करते हुये तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 04 जिंदा कारतूस, 01 खोखा कारतूस 315 बोर तथा दिनांक 19.04.2026 को थाना जसरथपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सूरजपुरा तिराहे के पास से एक महिला से लूटे गये एक जोडी (दो अदद) कुण्डल पीली धातु व एक बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गयी । पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त रफीक द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा अपने साथी अरमान के साथ मिलकर थाना जसरथपुर क्षेत्रांतर्गत एक महिला के कुंडल छीने थे। उक्त घटना के संबंध मे थाना जसरथपुर पर मु0अ0सं0 50/2026 धारा 304 बीएनएस पंजीकृत है। तथा दिनांक 06/07.05.26 की रात्रि को रफीक उपरोक्त ने अपने साथी अरमान के साथ थाना जैथरा क्षेत्रांतर्गत एक महिला से मारपीट कर बैग लूटने का प्रयास किया था। इसके संबंध में थाना जैथरा पर मु0अ0सं0 146/2026 धारा 115(2),304,62 बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता--*
1. रफीक बंजारा पुत्र मीरखाँ निवासी ग्राम देवरई थाना कुरावली जनपद मैनपुरी हाल पता छबीलेपुर थाना बेबर जनपद मैनपुरी उम्र करीब 45 वर्ष।

*बरामदगीः-*
1. 01 अवैध तमंचा 315 बोर
2. 01 खोखा कारतूस 315 बोर
3. 04 जिंदा कारतूस 315 बोर
4. लूटे गये एक जोडी (दो अदद) कानों के कुण्डल पीली धातु
5. 01 बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल।

पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष जसरथपुर श्री विजय सिंह मय टीम।
2. प्रभारी स्वाट श्री श्रवण कुमार निगम मय टीम
3. प्रभारी सर्विलांस श्री सुशील लाम्बा माय टीम

20
462 views

Comment