logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रेस विज्ञप्ति जनपद एटा दिनांक - 16.05.2026 एटा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के...

प्रेस विज्ञप्ति
जनपद एटा दिनांक - 16.05.2026

एटा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल सहित थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत की गयी पैदल गश्त।

अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, तथा आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी सदर तथा भारी पुलिस बल सहित थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत रेलवे रोड, माया पैलेस तिराहा एवं सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे चैक करते हुए पैदल गश्त किया गया। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह/भ्रामक सूचना या झूठी सूचना प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु शख्त हिदायत दी गयी है तथा सभी से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गयी।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्प दीप कुशवाह, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर श्री प्रेमपाल सिंह तथा अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

9
459 views

Comment