logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ई- टोकन से खाद प्राप्त करना हुआ आसान

ई-टोकन से खाद प्राप्त करना हुआ आसान

बलराम मोबाइल ऐप से किसान स्वयं जनरेट कर सकेंगे ई-टोकन

ग्वालियर जिले के किसानों को भी प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप खाद वितरण व्यवस्था में सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से ई-टोकन व्यवस्था लागू की गई है। अब किसान भाई खाद प्राप्त करने के लिए घर बैठे अपने मोबाइल से आसानी से ई-टोकन जनरेट कर सकेंगे।
उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्री आर बी एस जाटव ने बताया कि यह सुविधा वेब पोर्टल के साथ-साथ बलराम फार्मर मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध कराई गई है। किसान भाई अपने मोबाइल में बलराम ऐप डाउनलोड कर सरल प्रक्रिया के माध्यम से ई-टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इससे किसानों का समय बचेगा और खाद प्राप्त करने की प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक एवं पारदर्शी होगी।
जिले के किसान भाईयों से अपील की गई है कि वे इस डिजिटल सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करें। साथ ही सभी नागरिकों से भी आग्रह किया गया है कि वे यह जानकारी अधिक से अधिक किसानों तक पहुँचाने में सहयोग करें, ताकि जिले का हर किसान इस सुविधा का लाभ उठा सके।

इस लिंक से करें बलराम ऐप डाउनलोड

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.crisp.e_vikas_farmer&hl=en_IN

#gwalior
#farmer
CM Madhya Pradesh

47
1593 views

Comment