logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्वालियर जिले में किसान रथ का शुभारंभ

ग्वालियर जिले में किसान रथ का शुभारंभ

आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव पहुंचाएगा रथ

ग्वालियर जिले के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, संतुलित उर्वरक उपयोग और प्रदेश सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी सीधे उनके गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज किसान रथ का विधिवत शुभारंभ किया गया। रथ का शुभारंभ कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा शनिवार को कृषि विज्ञान केन्द्र से हरी झण्डी दिखाकर किया गया। शुभारंभ अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कहा कि किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। किसान रथ के माध्यम से हम कृषि वैज्ञानिकों और शासन की योजनाओं को सीधे किसानों तक पहुंचाना चाहते हैं, ताकि वे कम लागत में अधिक उत्पादन कर सकें और उनकी आय दोगुनी हो सके। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे रथ के माध्यम से दी जा रही जानकारी का लाभ उठाएं और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार ही उर्वरक का प्रयोग करें।
उप संचालक कृषि ने बताया कि यह रथ चरणबद्ध तरीके से जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पहुंचेगा और किसानों को खेती से जुड़ी हर समस्या का समाधान मौके पर ही उपलब्ध कराएगा।
#gwalior
#kishanrath
#agriculture
#farmers
CM Madhya Pradesh

40
1434 views

Comment