logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पब्लिक सर्विस वाहन' का प्रयोग करें, बहुत आवश्यक हो तभी अपने निजी वाहन का प्रयोग करें।

अम्बेडकरनगर सूचना विभाग 16 मई 2026। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक में जिलाधिकारी महोदया द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में परिवहन कार्यालय, अम्बेडकर नगर में विद्यालय प्रबन्धकों /प्रधानाचार्यों / संचालकों एवं यातायात उप निरीक्षक की उपस्थिति में आज दिनांक 16.05.2026 (शनिवार) को बैठक कर सर्वप्रथम अनुरोध किया गया कि माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा दिये गये संदेश के क्रम में देशहित के दृष्टिगत वाहनों का प्रयोग कम से कम करें, यदि हो सके तो 'पब्लिक सर्विस वाहन' का प्रयोग करें, बहुत आवश्यक हो तभी अपने निजी वाहन का प्रयोग करें।
प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने एवं स्कूली बच्चों को सुरक्षित परिवहन प्रदान किये जाने हेतु विद्यालयों में संचालित / सम्बद्ध वाहनों के फिटनेस व अन्य प्रपत्रों (यथा-फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र एवं चालक का ड्राइविंग लाइसेंस आदि) के वैध होने की ही स्थिति में वाहन का संचालन मार्ग पर किया जाए। जिसके सम्बन्ध में जनपद स्तर पर पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से स्कूल चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें परिवहन विभाग द्वारा 18 वाहनों का चालान एवं 02 वाहनों को निरुद्ध किया गया। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) महोदया द्वारा दिये गये निर्देश में पुनः संयुक्त स्कूल चेकिंग अभियान 11 मई से 25 मई तक किया जा रहा है। जिसमें 11 से 16 मई, 2026 तक परिवहन विभाग द्वारा 11 वाहनों का चालान एवं 03 वाहनों को निरुद्ध किया गया। निरुद्ध वाहनो के प्रपत्र वैध कराकर अवमुक्त किया गया।
जिलाधिकारी महोदया के द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में उक्त अभियान के तहत ही वाहन चालकों/परिचालकों के चरित्र सत्यापन हेतु विद्यालय प्रबन्धकों / संचालकों से अपेक्षा की गयी कि, विद्यालयों के वाहनों की सुरक्षा तथा वैधानिक अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु "मिशन भरोसा" के मॉडल तर्ज पर जनपद में स्कूली बच्चों से सम्बन्धित समस्त वाहनों के चालक एवं परिचालक के चरित्र का शत्-प्रतिशत सत्यापन करा लिया जाये। मीटिंग में आये हुए प्रबन्धकगण द्वारा अवगत कराया गया कि चरित्र सत्यापन हेतु वर्तमान में ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है। प्रबन्धकगण द्वारा अवगत कराया गया कि, चरित्र सत्यापन प्रमाण पत्र प्राप्त होते ही प्राप्त करा दिया जायेगा। अधोहस्ताक्षरी द्वारा निर्देशित किया गया कि 25.05.2026 तक हर हालत में परिवहन कार्यालय को उपलब्ध कराते हुए यातायात क्षेत्राधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। चरित्र सत्यापन के ऑनलाइन आवेदनों को निर्धारित अल्प समय में/ समयावधि में सत्यापित / अप्रूवल प्राथमिकता पर किए जाने हेतु सम्बन्धित विभाग से सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा अनुरोध किया गया। बैठक में ओंकार नाथ सिंह प्रदेश अध्यक्ष प्रांतीय विद्यालय प्रबन्धक महासंगठन, अमित कुमार वर्मा प्रदेश महासचिव, बब्लू मिश्र उर्फ अज्ञेय मिश्र प्रदेश मंत्री, नीरज कुमार यादव,अभिषेक सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

13
475 views

Comment