logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सराईपाली में पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन

सराईपाली : प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पेट्रोल और डीजल में मूल्य वृद्धि के विरोध में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस प्रदर्शन में सराईपाली की लोकप्रिय विधायक श्रीमती चातुरी नंद जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। प्रदर्शन पुराना सरकारी अस्पताल के पास पेट्रोल पंप सराईपाली में 17 मई 2026 रविवार को संध्या 5 बजे शुरू होगा।

महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और पदाधिकारी, मंडल, सेक्टर एवं बूथ स्तर के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि, युवक कांग्रेस और NSUI के सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया गया है। कमल अग्रवाल, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सराईपाली (शहर) ने गरिमामयी उपस्थिति और सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा जताई है।

7
657 views

Comment