मुरादाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
मुरादाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी की एक बड़ी बैठक मुरादाबाद के वेंकट हाल में आयोजित की गई, जिसमें शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और पदाधिकारियों ने चुनाव में पूरी ताकत लगाने का संकल्प लिया।
बैठक में मुरादाबाद मंडल के प्रभारी विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान, विधायक तसलीम अंसारी, संभल जिले के प्रभारी पूर्व मंत्री अकीलुर्रहमान, बिजनौर जिले के प्रभारी विधायक पंकज मलिक, विधायक राम अवतार सैनी, विधायक स्वामी ओमवेश, विधायक कमाल अख्तर, विधायक समरपाल सिंह, पूर्व विधायक नईमुल हसन, पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद रिजवान, विधायक प्रतिनिधि इकबाल सुहेल, जिलाध्यक्ष मुरादाबाद जयवीर सिंह यादव, जिलाध्यक्ष संभल असगर अली अंसारी, जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार, जिला महासचिव फुरकान अली, जिला सचिव बिजनौर रोहिल अल्ताफ समेत बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
एमएलसी प्रत्याशी हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर ने कहा, मैं शिक्षक समाज की समस्याओं को मजबूती से विधान परिषद में उठाने का काम करूंगा। आप सभी का सहयोग और समर्थन मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रव