logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में व्यापारी तबाह हो गया है। पुलिस-प्रशासन व्यापारियों को फर्जी केसों में फंसा देती है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में व्यापारी तबाह हो गया है। पुलिस-प्रशासन व्यापारियों को फर्जी केसों में फंसा देती है। प्रदेश में हर दिन 10-15 व्यापारी पुलिस उगाही के शिकार हो रहे है। उन पर झूठे मुकदमें लगाये जा रहे हैं। व्यापारी समाज सबसे ज्यादा राजस्व देता है, फिर भी व्यापारियों से लूट हो रही है, उन्हें तंग किया जा रहा है।
शनिवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने सर्राफा व्यापारियों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। सोने को लेकर भाजपा सरकार का फरमान ठीक नहीं है। भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री जी भ्रमित हैं। लोगों के पास पैसा है ही नहीं तो अर्थव्यवस्था कैसे अच्छी होगी? कुछ ही लोगों के पास पैसा है, बाकी लोगों का हाथ खाली है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने जानबूझकर संकट पैदा किया है। सरकार के फैसले से जेवर कारोबार का क्या होगा? लगातार बढ़ती मंहगाई भाजपा की देन है। भारत की अर्थव्यवस्था में स्वर्णकार समाज का अहम योगदान है। समाजवादी पार्टी स्वर्णकार समाज के साथ है। स्वर्णकार समाज पीड़ित है। स्वर्णकार समाज पीडीए है। समाजवादी पार्टी पीड़ितों के साथ है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा देश की अर्थव्यवस्था को केन्द्रीयकृत कर रही है। इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। समाजवादी पार्टी की सरकार में स्वर्णकार बोर्ड बनाया जाएगा। स्वर्णकारों के लिए डिजायन विश्वविद्यालय होगा। संत नरहरि दास महाराज की प्रतिमा गोमती रिवरफ्रंट पर लगायी जाएगी।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा समाज को तोड़ती है। भाजपा की सोच बहुत घटिया है। 2027 में जनता भाजपा को हराने के लिए तैयार है। भाजपा का सफाया होना तय है। 2027 में भाजपा का साम्प्रदायिकता का फार्मूला नहीं चलेगा। भाजपा के भ्रष्टाचार और लूट से जनता तंग आ गयी है। सरकारी जमीनों और तालाबों पर बड़े पैमाने पर कब्जे हुए है। अयोध्या, आगरा, गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज में सबसे ज्यादा जमीनों की खरीद-फरोख्त हुई है। जमीनों की सबसे ज्यादा रजिस्ट्री भाजपा नेताओं ने करायी है। बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। भाजपा सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है। बहन-बेटियों के साथ सबसे ज्यादा अपराध की घटनाएं हो रही है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर हम किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। सबकी सुरक्षा करेंगे। सबको न्याय देंगे। प्रदेश में अमन-चैन होगा, सब सुरक्षित रहेंगे।
इस अवसर पर स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करती है। ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स की धमकी देती है। स्वर्णकार समाज का भरोसा श्री अखिलेश यादव पर हैं। समाजवादी सरकार में स्वर्णकार समाज के पूर्वजों का सम्मान किया है। भाजपा ने कभी भी स्वर्णकार समाज के पूर्वजों को सम्मान नहीं करती है। भाजपा धोखा देती है, भाजपा की चाल से सावधान रहना है। भाजपा सरकार में सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है। स्वर्णकार समाज पीडीए का घटक हैं। स्वर्णकारों को समाजवादी पार्टी से ही उम्मीद है। समाजवादी पार्टी की सरकार में कोई वसूली नहीं कर पायेगा। स्वर्णकार समाज ने कहा कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने में थोड़ी सी कसर रह गयी लेकिन इस बार 2027 में कोई कसर नहीं होगी। स्वर्णकार समाज समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर ही दम लेगा। भविष्य साइकिल का है। स्वर्णकार समाज पूरी जिम्मेदारी से श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्पित है। सुनार समाज का हित समाजवादी पार्टी में सुरक्षित रहता है। श्री अखिलेश यादव की कथनी करनी में अंतर नहीं है।
इस अवसर पर राम भुआल निषाद सांसद, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी तथा श्री अम्बिका चौधरी, श्रीमती कनकलता सिंह पूर्व सांसद राज्यसभा, फरीद महमूद किदवई विधायक सदर, इमाम पीलीभीत मौ0 इसरार चौधरी, मौलाना इकबाल, शयान अली सहित स्वर्णकार समाज लखनऊ के पूर्व मंत्री श्री कमलेश यादव, उ0प्र0 आदर्श व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी और सर्वश्री मनीष वर्मा, कमलेश रस्तोगी, पंकज वर्मा, आकाश अग्रवाल, आशीष रस्तोगी, राजकुमार रावत, वेदराज वंशी, शैलेन्द्र यादव, कृष्णकुमार सोनी, पंकज निगम, पंकज कुमार, जगतपाल नीरज कुमार, देवेन्द्र, प्रताप सिंह, गौरव वर्मा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्

4
1192 views

Comment